Search

 
 
 

Dhanbad News : राम-रहीम की हत्या की सुपारी देने के आरोप में सांसद ढुल्लू महतो कोर्ट में पेश, कहा- निर्दोष हूं

Dhanbad News: मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई. सांसद ढुल्लू महतो के अलावा दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम भी अदालत में पेश हुए.
 
अदालत से निकलते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद के कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की हत्या की सुपारी देने और फायरिंग मामले में शनिवार को धनबाद की अदालत में सुनवाई हुई. इस मामले में सांसद ढुल्लू महतो समेत अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए और अपना सफाई बयान दर्ज कराया. सभी ने खुद को निर्दोष बताया.

 

इसे भी पढ़ें


मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई. सांसद ढुल्लू महतो के अलावा दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम भी अदालत में पेश हुए.


 अक्टूबर 2022 में दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में रामेश्वर तुरी की शिकायत पर 12 अक्टूबर 2022 को केंदुआडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांड संख्या 132/22 के इस मामले में बाघमारा के तत्कालीन विधायक ढुल्लू महतो, दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम को आरोपी बनाया गया था.


प्राथमिकी के मुताबिक, रामेश्वर तुरी ने कथित तौर पर कुछ लोगों को बातचीत करते सुना था. बातचीत में राम-रहीम की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने का जिक्र था. आरोप है कि इस साजिश में दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम शामिल थे. मामले में रामेश्वर के भतीजे पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया था, जिसमें वह घायल हुआ था.


राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का भी मामला

कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम कतरास इलाके में चर्चित रहे हैं. दोनों पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के समर्थक बताए जाते हैं. ढुल्लू महतो और जलेश्वर महतो के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है. इसी के चलते मामले को राजनीतिक विवाद से जोड़कर भी देखा जाता रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही