Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में चला निगम का बुलडोजर, नालियों से हटाया अतिक्रमण

झरिया के गांधी रोड में धनबाद नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाया. सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ पहुंची और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया.
 
झरिया के गांधी रोड में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम.क्कन क

Dhanbad : झरिया के गांधी रोड में धनबाद नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाया. सहायक नगर आयुक्त सन्नी राज के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ पहुंची और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया. कार्रवाई में निगम के अधिकारी विश्वनाथ भगत और अनिल कुमार भी मौजूद रहे. इस कार्रवाई से वहा जलजमाव व जाम की समस्या को लोगों को राहत मिलेगी.

 


टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होते ही खुद ही हथौड़े से अपने अवैध चबूतरे व स्लैब हटाना शुरू कर दिया. निगम के अनुसार, कई दुकानदारों ने नालियों के ऊपर कंक्रीट के स्लैब न पक्के चबूतरे बना लिया था. इससे नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी. गंदा पानी सड़क पर बहने से क्षेत्र में जलजमाव न जाम की समस्या लगातार बनी हुई थी.


निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था. लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद शनिवार को जेसीबी से नालियों पर बने पक्के और कच्चे अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि गांधी रोड के बाद झरिया के अन्य प्रमुख बाजारों में भी अभियान चलाकर नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही