Search

 
 
 

Dhanbad News : जनगणना में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, 150 कर्मियों को शो-कॉज

सहायक नगर आयुक्त सह जनगणना नोडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि 150 से अधिक कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
 

Dhanbad : जनगणना-2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग व आवास गणना) के कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए धनबाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है. जनगणना संबंधी कार्यों में अपेक्षित योगदान नहीं देने और निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कर्मियों के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है. नगर निगम जनगणना कार्य की लगातार समीक्षा कर रहा है.


प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, दायित्व निर्धारण व क्षेत्रवार कार्यों की मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कई कर्मियों ने अब तक जनगणना से संबंधित कार्यों में सहभागिता नहीं दिखाई है. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निगम प्रशासन ने संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.


सहायक नगर आयुक्त सह जनगणना नोडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि 150 से अधिक कर्मियों को यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करने और जनगणना कार्य में अपेक्षित योगदान नहीं देने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही