Dhanbad News : धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मशाल जुलूस जिला परिषद मैदान से निकल कर नगर निगम कार्यालय तक गया. कर्मियों ने रणधीर वर्मा चौक पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें
कर्मचारियों ने बोनस की राशि दो हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने, ईएसआई मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने, पीएफ नियमित जमा करने, अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की.
यूनियन के प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

