Search

 
 
 

Dhanbad News : दामोदर की तेज धार में लापता सोनाक्षी की तलाश में उतरी NDRF, सर्च ऑपरेशन शुरू

Dhanbad News : बता दे कि सोनाक्षी कुमारी बिहार के आरा से झरिया स्थित लोदना अपनी नानी के घर आई थी. शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ जितिया पर्व के अवसर पर सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी.
 
सोनाक्षी की तलाश में जुटी NDRF

Dhanbad News : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में लापता हुई सोनाक्षी कुमारी की तलाश में शनिवार को एनडीआरएफ की टीम नदी में उतर गई.रांची से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. नदी की तेज धार और गहराई को देखते हुए टीम संभावित स्थानों पर सोनाक्षी की तलाश कर रही है.

 

 

बता दे कि सोनाक्षी कुमारी बिहार के आरा से झरिया स्थित लोदना अपनी नानी के घर आई थी. शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ जितिया पर्व के अवसर पर सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी. 

 

इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई. सोनाक्षी को डूबता देख उसके मामा अमन उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए. तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे. हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन सोनाक्षी तेज धार में बह गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

सोनाक्षी के लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने बिरसा पुल को जाम कर दिया था. सूचना मिलने पर विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. 

 

इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने भटिंडा फॉल से प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन सोनाक्षी का कोई सुराग नहीं मिला.इसके बाद शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.

 

टीम ने मौके पर पहुंचते ही नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.एनडीआरएफ के जवान नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं सोनाक्षी के परिजन भी नदी किनारे डटे हुए हैं और उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही