Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद-गोमो रेलखंड में 11 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी, 2 डायवर्ट

धनबाद रेल मंडल के निमियाघाट-भोलीडीह-गोमो-मतारी-निचितपुर-तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 11 अगस्त को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है.
 

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के निमियाघाट-भोलीडीह-गोमो-मतारी-निचितपुर-तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 11 अगस्त को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है, जबकि कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा.

 


ट्रेन नंबर 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू मंगलवार को आसनसोल-धनबाद-चंद्रपुरा-राजाबेड़ा होकर चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू राजाबेड़ा-चंद्रपुरा-धनबाद-आसनसोल के रास्ते चलेगी.


इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

...ट्रेन नंबर 13545 आसनसोल-गया मेमू 90 मिनट देरी से खुलेगी.

...ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से खुलेगी.

...ट्रेन नंबर 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू 60 मिनट देरी से खुलेगी.

...ट्रेन नंबर 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर तीन घंटे देरी से.

...ट्रेन नंबर 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से.

...चक्रधरपुर-गोमो मेमू का आंशिक परिचालन

...ट्रेन नंबर 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमोह-चक्रधरपुर मेमू का आंशिक समापन और प्रारंभ महुदा स्टेशन से किया जाएगा.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही