Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, रविवार को चार ट्रेनें रद्द

Dhanbad News: रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 53323/53324 सिंदरी-धनबाद-सिंदरी पैसेंजर और  ट्रेन नंबर 53327/53328 सिंदरी-गोमो-सिंदरी पैसेंजर रविवारको रद्द रहेंगी.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad News : धनबाद रेलखंड (तेतुलमारी-धनबाद-डोकरा हॉल्ट-प्रधानखंता-छोटा अंबोना) में 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा. इसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत रविवार को चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि तीन ट्रेनों को रिशेड्यूल कर चलाया जाएगा. कुछ ट्रेनों प्रारंभ व समापन में भी बदलाव किया गया है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

 

इसे भी पढ़ें


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 53323/53324 सिंदरी-धनबाद-सिंदरी पैसेंजर और  ट्रेन नंबर 53327/53328 सिंदरी-गोमो-सिंदरी पैसेंजर रविवारको रद्द रहेंगी. वहीं, तीन ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा. ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को भुवनेश्वर से तीन घंटे रिशेड्यूल की गई. वहीं ट्रेन नंबर 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को धनबाद से दो घंटे विलंब से तथा ट्रेन नंबर 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को आसनसोल से दो घंटे विलंब से खुलेगी.


इसी तरह कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा. ट्रेन नंबर 68087 विष्णुपुर-धनबाद पैसेंजर 11 अक्टूबर को पाथरडीह तक ही चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 68088 धनबाद-बांकुड़ा मेमू पैसेंजर 11 अक्टूबर को पाथरडीह से खुलेगी. ट्रेन नंबर 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 11 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी और ट्रेन नंबर 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू बोकारो स्टील सिटी से खुलेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही