Search

 
 
 

Dhanbad News : बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता ने एक साल बाद कराया मुंडन

धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने करीब एक वर्ष पहले यह संकल्प लिया था कि जब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी तब तक वह अपने बाल-दाढ़ी नहीं कटवाएंगे.
 
विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में मुंडन कराता भाजपा कार्यकर्ता.

Dhanbad : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पूरे देश के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है. इसी क्रम में धनबाद से एक अनोखी तस्वीर सामने आई, जहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए एक साल बाद मुंडन कराया. शहर के रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. झालमूड़ी बांटकर खुशी जाहिर की गई और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को उत्सव में बदल दिया.

 


धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने करीब एक वर्ष पहले यह संकल्प लिया था कि जब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी तब तक वह अपने बाल-दाढ़ी नहीं कटवाएंगे. अपने इस प्रण पर वे पूरे एक साल तक अडिग रहे. जैसे ही चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत की खबर सामने आई उन्होंने रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में नाई से मुंडन कराकर अपना संकल्प पूरा किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही