Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बांसजोड़ा गोलीकांड में घायल एक व्यक्ति की मौत, 9 आरोपी गिरफ्तार

लोयाबाद थाना क्षेत्र की बांसजोड़ा बस्ती में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी में घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी और मीडिया को जानकारी देते सिटी एसपी.

Dhanbad : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र की बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी में घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में विष्णु प्रमाणिक समेत कई अन्य लोग घायल हुए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं.


यह जानकारी ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग हो रही है. सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

 


जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ मौजूद थी पुलिस को वहां छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन मिले जिनके शीशे टूटे हुए थे. स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी दुश्मनी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी तथा गोलीबारी हुई.घटना में किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी थी.

 

 गंभीर रूप से घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार की ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया. मामले में दोनों पक्षों के आवेदन तथा पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर लोयाबाद थाना में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी और अमीत महतो समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.फिलहाल इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही