Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा. हादसे में एक चाय दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि दुकान के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे के वक्त चाय दुकान में मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गया.
इसे भी पढ़ें:
दुकानदार सुनील के अनुसार घटना के वक्त वह दुकान में अकेले मौजूद था. अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेलर दुकान में घुसा जिसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. हादसे में दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. दुकानदार ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है.
वहीं दुकान के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी ट्रेलर की चपेट में आ गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.
घटना के बाद जेएलकेएम नेता हरेन्द्र रजक ने सर्विस रोड की स्थिति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन तथा एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सर्विस रोड और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

