Dhanbad News : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिचाली लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई.
देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया और कुछ ही देर में मैजिक वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया.

शॉर्ट सर्किट से वाहन में लगी आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की प्रयास में जुट गए लेकिन तब तक आग पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया.

