Search

 
 
 

Dhanbad News : पचगढ़ी बाजार बना तालाब, जलजमाव के विरोध में धरने पर बैठे विधायक शत्रुघ्न महतो

Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-03 स्थित पचगढ़ी बाजार की मुख्य सड़क घुटनों तक पानी में डूब गई. जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को धरने पर बैठे स्थानीय लोग और व्यापारी. विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्थिति का निरीक्षण किया और धरने पर बैठे लोगों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-03 स्थित पचगढ़ी बाजार की मुख्य सड़क घुटनों तक पानी में डूब गई. जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को धरने पर बैठे स्थानीय लोग और व्यापारी. विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्थिति का निरीक्षण किया और धरने पर बैठे लोगों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े.. 

 

बता दें कि, लगातार हो रही बारिश ने कतरास निगम क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जलजमाव के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों व राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो गया. कई दुकानों व घरों में भी पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. धरने के दौरान लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालात का जायजा लेने पहुंचे बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो भी प्रभावित लोगों के साथ जलमग्न मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

 

Uploaded Image

 

विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्थिति का निरीक्षण किया और धरने पर बैठे लोगों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने मौके से ही धनबाद नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर बात कर जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई. विधायक ने कहा कि एक वर्ष पहले भी इस समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया गया था. नाली निर्माण के लिए टेंडर भी स्वीकृत हुआ लेकिन कार्य सही ढंग से नहीं होने के कारण आज भी हर बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाता है. 

 

 

Uploaded Image

 

उन्होंने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई. जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है. विधायक ने चेतावनी दी कि जब तक जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए जाते और प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की ताकि हर बारिश में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही