Search

 
 
 

Dhanbad News : नई बाइक की पार्टी बनी मौत की वजह, जितेश रवानी हत्याकांड में दो गिरफ्तार

चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार राम और शक्ति सिंह के रूप में की गई है. इस बात की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी.
 

Dhanbad :  चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार राम और शक्ति सिंह के रूप में की गई है. इस बात की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी.

 

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी ने हाल ही में नई पल्सर बाइक खरीदी थी. बाइक खरीदने की खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी. पार्टी के दौरान दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जितेश रवानी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया. 12 मई की सुबह पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया. साथ ही मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की.

 

इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है. पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

 

पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया. वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है.

 

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम का आपराधिक इतिहास रहा है और उसका व्यवहार साइको प्रवृत्ति का प्रतीत होता है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही