Dhanbad News : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद का गोल्डन जुबली लेक्चर हॉल बुधवार को देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा. भारत विकास परिषद की धनबाद मुख्य शाखा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. हिंदी व संस्कृत में विद्यार्थियों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया.
इसे भी पढ़ें
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. मंच पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.
भारत विकास परिषद के आयोजक सोमनाथ प्रूथी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है. समूहगान के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है. विजेता टीम हजारीबाग में आयोजित होने प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रांतीय स्तर पर सफल रहने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

