Search

 
 
 

Dhanbad  News : STG आउटसोर्सिंग में वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, आक्रोशितों ने रोका काम

Dhanbad News :हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने माइंस परिसर में कामकाज बाधित कर दिया.घटना की सूचना पर स्थानीय पार्षद मो.
 
STG आउटसोर्सिंग कंपनी

Dhanbad News : कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के केलूडीह में संचालित STG आउटसोर्सिंग कंपनी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ. यहां भारी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान केलूडीह की बटी बस्ती निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव के रूप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.

 

 

हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने माइंस परिसर में कामकाज बाधित कर दिया.घटना की सूचना पर स्थानीय पार्षद मो.

 

शहाबुद्दीन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए परिवहन व्यवस्था में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि माइंस बस्ती के काफी नजदीक है. ऐसे में भारी वाहनों के परिचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. 

 

लोगों ने माइंस परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन से जुड़े साइन बोर्ड, चेतावनी संकेत और अन्य आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके. फिलहाल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और घटना के बाद कंपनी का काम पूरी तरह ठप है.पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही