Search

 
 
 

Dhanbad News : जुलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से पुलिस ने वसूला एक करोड़ जुर्माना

धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने पिछले जुलाई में विशेष अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है.
 
एसएसपी प्रभात कुमार.

Dhanbad : धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं. नियमों की अनदेखी जेब पर भारी पड़ सकती है. धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने पिछले जुलाई में विशेष अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है.

 


यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य राजस्व वसूलना नहीं बल्कि, लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है. नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि लोगों की जान भी सुरक्षित रहती है.


पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें. रॉन्ग साइड ड्राइविंग समेत किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन न करें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही