Search

 
 
 

Dhanbad News : NEET परीक्षा से पहले पुलिस की होटल-लॉजों में सघन जांच,  दो संदिग्ध धराए

पुलिस टीम ने हीरापुर स्थित होटल कुणाल में छापेमारी कर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की. होटल में बिना वैध पहचान पत्र के ठहरे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पकड़ कर थाना ले गई.
 
होटल में जांच करती पुलिस.

Dhanbad : NEET परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न होटल, गेस्ट हाउस व लॉज में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार देर शाम पुलिस टीम ने हीरापुर स्थित होटल कुणाल में छापेमारी कर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की. होटल में बिना वैध पहचान पत्र के ठहरे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पकड़ कर थाना ले गई.

 

थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि NEET परीक्षा को लेकर जिले भर के होटल, लॉज और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में लगातार जांच की जा रही है. अभियान का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या कदाचार की आशंका को रोकना है.


हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ जारी है. पुलिस उनकी पहचान और धनबाद आने के उद्देश्य सहित अन्य बिंदुओं की गहन जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही