Search

 
 
 

Dhanbad News : पुलिस महकमे में फेरबदल, सात थाना-ओपी प्रभारी बदले गए

Dhanbad News: धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, निरसा थाना में पदस्थापित ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
 
एसएसपी प्रभात कुमार.

Dhanbad News : धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को सात थाना व ओपी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया. स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


जारी आदेश के अनुसार, धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, निरसा थाना में पदस्थापित ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. शिल्पी भगत को निरसा थाना से स्थानांतरित कर एमपीएल ओपी प्रभारी बनाया गया है.


इसी तरह महुदा थाना में पदस्थापित कमलेश्वर कुमार को ईस्ट बसुरिया ओपी, जबकि बलियापुर थाना के एसआई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी का प्रभारी बनाया गया है.साइबर थाना में पदस्थापित विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी बनाया गया है. वहीं गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही