Search

 
 
 

Dhanbad News : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

Dhanbad News : एसएसपी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी प्रभार कुमार.
  • एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Dhanbad News : दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. पूजा पंडालों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी. भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे. जरूरत के अनुसार नो-एंट्री व वन-वे व्यवस्था लागू होगी. एसएसपी प्रभात कुमार ने अपराध पर नियंत्रण के लिए दिसंबर तक लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

 

इसे भी पढ़ें


एसएसपी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति, साइबर अपराध, चोरी और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे.

 

सितंबर में 411 कांड दर्ज, 474 मामलों का निष्पादन

एसएसपी ने बताया कि बिते सितंबर में जिले में 411 कांड दर्ज किए गए, जबकि 474 मामलों का निष्पादन हुआ. इससे लंबित मामलों की संख्या घटकर 1634 रह गई है. दिसंबर तक इसे 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य है. उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और गंभीर मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.


बैंक, एटीएम व ज्वेलरी शॉप की होगी सुरक्षा ऑडिट

एसएसपी ने बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने का निर्देश दिया. सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने पर जोर दिया. साथ ही साइबर अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की बात कही. इसके अलावा आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.


पूजा पंडालों में साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश

दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड और चौकीदारों की तैनाती की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. पूजा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी.यातायात सुचारू रखने के लिए रूट में बदलाव के साथ नो-एंट्री और वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी. पूजा समितियों को पंडालों में साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति से संबंधित बैनर लगाने का निर्देश भी दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही