Search

 
 
 

Dhanbad News : बाघमारा में मुखिया पति पर हमले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Dhanbad News: यह मामला पिछले वर्ष 25 अगस्त की शाम का है. इसमें बाघमारा प्रखंड की मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया था. इस संबंध में बाघमारा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाती पुलिस.

Dhanbad News : धनबाद जिले के बाघमारा में मुखिया पति पर हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर कानून का शिकंजा कसने लगा है. अभियुक्त शेख मिराज उर्फ मिराज आलम उर्फ मिराज खान को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. कोर्ट के आदेश पर बाघमारा पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी के घर पहुंची. पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाकर जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

 

इसे भी पढ़ें


यह मामला पिछले वर्ष 25 अगस्त की शाम का है. इसमें बाघमारा प्रखंड की मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया था. इस संबंध में बाघमारा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन शेख मिराज पुलिस की गिरफ्त से लगातार बचता रहा. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि आरोपी निर्धारित समय में कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही