Search

 
 
 

Dhanbad News : पुलिस ने चोरी व गुम हुए 505 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

धनबाद पुलिस ने चोरी व गुम हुए 505 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिये. पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित समारोह में ये मोबाइल उनके मालिकों को सैंपे गए.
 
समारोह में मौजूद डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी व अन्य. नीचे रखे हैं बरामद मोबाइल.

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चोरी व गुम हुए 505 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिये. पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित समारोह में ये मोबाइल उनके मालिकों को सैंपे गए. फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर पुलिस की इस पहल ने मुस्कान लौटा दी.

 


यह कार्यक्रम पुलिस लाइन में बने अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) पुलिस सभागार में आयोजित किया गया. डीसी और एसएसपी सभागार का औपचारिक उद्घाटन भी किया.


समारोह में मौजूद डीसी, एसएसपी, ग्रामीण एसपी व डीएफओ ने लोगों को उनके मोबाइल फोन लौटाते हुए आधुनिक दौर में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि आज के दौर में मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं है बल्कि यह हर व्यक्ति की डिजिटल पहचान बन चुका है. बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, आधार-पैन, ऑनलाइन भुगतान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं मोबाइल से जुड़ी हैं. इसलिए इसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है.


अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराने की बजाय तत्काल CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल लॉक हो जाता है, जिससे कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता. साथ ही पुलिस की तकनीकी टीम के लिए फोन को ट्रेस करना आसान हो जाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही