Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल

जिले के भूली ओपी क्षेत्र में संदिग्ध चोरों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में भूली ओपी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया
 

Dhanbad: जिले के भूली ओपी क्षेत्र में संदिग्ध चोरों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में भूली ओपी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 


घटना के संबंध में घायल एसआई हरिप्रकाश मिश्रा ने बताया कि वह नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान एक संदिग्ध चोर को पकड़कर भूली ओपी लाया गया. पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम बताए गए ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और अचानक धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी. हमले में, ‘मैं घायल हो गया. अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए हमें सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया’.

 

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी तत्काल प्रतिक्रिया दी. अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा और हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई.

 

वरीय अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही