Search

 
 
 

Dhanbad News :धनबाद लॉ कॉलेज में राजनीतिक रैगिंग!, AISA व ABVP आमने-सामने

Dhanbad News : एबीवीपी नेताओं का कहना है कि धनबाद लॉ कॉलेज में डर का माहौल बनाया जा रहा है. दूसरी ओर आइसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
 
मीडिया से बात करते आइसा के सदस्य.

Dhanbad News : धनबाद लॉ कॉलेज का कैंपस इन दिनों पढ़ाई की जगह छात्र संगठनों की राजनीतिक रंजिश का अखाड़ा बन चुका है. यह राजनीतिक झगड़ा अब रैगिंग व बंधक बनाकर मारपीट तक पहुंच गया है. कॉलेज में गुरुवार को प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ रैगिंग व मारपीट की घटना सामने आई थी. उसके बाद से छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.

 

इसे भी पढ़ें


पीड़ित छात्र आर्यन का कहना है कि पहले वह आइसा (AISA) से जुड़ा था. हाल ही में जब आइसा के कार्यकर्ताओं ने उसे ABVP के सदस्यों से बात करते देखा, तो वे भड़क गए. आर्यन ने आरोप लगाया कि उसे एक कमरे में बंद कर रितेश मिश्रा व उसके साथियों ने बुरी तरह पीटा, डराया-धमकाया और रैगिंग की. मामले की लिखित शिकायत कॉलेज के प्राचार्य व धनबाद थाने में दर्ज कराई है.


ABVP की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने घटना की कड़ी निंदा की है. एबीवीपी नेताओं का कहना है कि कॉलेज में डर का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से आरोपियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है. चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र आंदोलन करेंगे.


AISA का पलटवार- छात्र को भड़का रही एबीवीपी

दूसरी ओर आइसा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. आइसा नेताओं ने एबीवीपी को गुंडा परिषद करार देते हुए कहा कि उनकी विचारधारा हिंसा की नहीं है. संगठन का दावा है कि शिकायत करने वाला छात्र को एबीवीपी के लोग राजनीतिक फायदे के लिए ढाल बना रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही