Search

 
 
 

Dhanbad News : बारामुड़ी खटाल पर सियासत तेज, विधायक राज सिन्हा बोले- आशियाना उजड़ने नहीं देंगे

Dhanbad News : विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को खटालवासियों की समस्याएं सुनीं. घर उजड़ने की आशंका से परेशान लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका आशियाना उजड़ने नहीं देंगे.
 
बरामुड़ू क् लोगों से बात करते विधायक राज सिन्हा.
  • कांग्रेस की रैली चार नंबर को, सांसद पप्पू यादव लेंगे भाग 

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब यह मुद्दा राजनीति का नया अखाड़ा बन गया है. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने खटालवासियों को उनके आशियाने की सुरक्षा का भरोसा दिया है. वहीं, कांग्रेस ने चार नवंबर को रैली निकालकर प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी की है. रैली में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के भाग लेने की संभावना है.

 

इसे भी पढ़ें


सोमवार को बारामुड़ी पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने खटालवासियों की समस्याएं सुनीं. घर उजड़ने की आशंका से परेशान लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका आशियाना उजड़ने नहीं देंगे. उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा दर्द भी वही देंगे और दवा देने का ड्रामा भी वही करेंगे इसे नहीं चलने दिया जाएगा.


राज सिन्हा ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली पर भी सवाल उठाए. कहा कि जब झारखंड में कांग्रेस सत्ता में शामिल है और उसके मंत्री सरकार का हिस्सा हैं तो फिर विरोध प्रदर्शन किसके खिलाफ किया जा रहा है. उन्होंने इस आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े किए.


दूसरी ओर कांग्रेस ने अतिक्रमण अभियान के खिलाफ चार नवंबर को धनबाद में रैली निकालने की घोषणा की है. पार्टी के सचिव मनोज यादव के अनुसार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव धनबाद पहुंचकर खटाल संचालकों के समर्थन में रैली का नेतृत्व करेंगे. कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है और अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही