Search

 
 
 

Dhanbad News : बारामुड़ी खटाल पर सियासत तेज, ढुल्लू महतो बोले- गरीबों को उजड़ने नहीं देंगे

Dhanbad News: ढुल्लू महतो ने कहा कि खटाल हटाने के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा. खटाल जहां है वहीं रहेगा और गरीबों का आशियाना उजाड़ने नहीं दिया जाएगा.
 
खटालवासियों से बात करते सांसद ढुल्लू महतो.

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल पर सियासत तेज हो गई है.. गरीब परिवारों के उजड़ने की आशंका के बीच नेताओं की आवाजाही तेज हो गई है. सांसद ढुल्लू महतो मंगलवार को बारामुड़ी पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने जिला प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गरीबों के आशियाने उजाड़ने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें


ढुल्लू महतो ने कहा कि इलाके में विकास कार्यों को लेकर जिला प्रशासन के साथ बातचीत की जा सकती है. पीसीसी सड़क का निर्माण कराना हो, बिजली के खंभे लगाने हों या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को घर उपलब्ध कराना हो, इन सभी मुद्दों पर प्रशासन के साथ बैठकर चर्चा करने को वह तैयार हैं. लेकिन खटाल हटाने के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा. खटाल जहां है वहीं रहेगा और गरीबों का आशियाना उजाड़ने नहीं दिया जाएगा.


सांसद ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों को बेघर करना उचित नहीं है. इलाके में बुनियादी सुविधाओं का विकास होना चाहिए, लेकिन इसके लिए गरीब परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती. उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस की दिल्ली से लेकर झारखंड तक कहीं पूछ नहीं रह गई है. कांग्रेस के नेता बिहार से सांसद को बुला रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही