Search

 
 
 

Dhanbad News : मजदूर की बेटी पूनम ने नीट क्वालिफाई किया, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा जिला प्रशासन

धनबाद की भूदा बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने इस बार नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है. उसने 582 अंक (99.1375 परसेंटाइल) लाकर ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है
 
छात्रा पूनम कुमार का स्वागत करते डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad : धनबाद की भूदा बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने इस बार नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है. उसने 582 अंक (99.1375 परसेंटाइल) लाकर ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है. एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स स्कूल की छात्रा रही पूनम के पिता धरमू गोराई दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां पीपू देवी गृहिणी हैं.

 


सीमित संसाधनों के बावजूद पूनम ने अपनी मेहनत, लगन व आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है. इससे पहले उसने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था.


डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पूनम को सम्मानित किया. उन्होंने घोषणा की कि पूनम के मेडिकल कॉलेज में दाखिले से लेकर डॉक्टर बनने तक की पूरी पढ़ाई का खर्च धनबाद जिला प्रशासन वहन करेगा. कहा कि आर्थिक अभाव किसी प्रतिभाशाली स्टूडेंट की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा. डीसी ने पूनम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही