Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में बस किराया 20% तक बढ़ाने की तैयारी

बस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपा जा चुका है. विभागीय स्वीकृति के बाद सभी रूटों पर संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा.
 
बरटांड़ बस स्टैंड में खड़ी बसें.

Dhanbad : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि का असर अब बस यात्रियों पर भी पड़ने वाला है. धनबाद बस एसोसिएशन ने बस किराए में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है. एसोसिएशन का कहना है कि परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलते ही एक सप्ताह के भीतर नई किराया दरें लागू कर दी जाएंगी. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो धिनबाद से विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करना महंगा हो जाएगा.

 

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपा जा चुका है. विभागीय स्वीकृति के बाद सभी रूटों पर संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के बाद से बस किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. जबकि इस दौरान महंगाई में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है.

 

 

 

परिचालन लागत में भारी इजाफा

 

बस संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में डीजल, इंजन ऑयल, टायर, स्पेयर पार्ट्स, वाहन मरम्मत, बीमा, टैक्स व कर्मचारियों के वेतन समेत परिवहन से जुड़े लगभग सभी खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद बस मालिकों ने अब तक किराया नहीं बढ़ाया और बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद वहन किया. संजय सिंह ने बताया कि कई रूटों पर बसें घाटे में चल रही हैं जिसके कारण किराया संशोधन अब आवश्यक हो गया है.

 

लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा ज्यादा असर

 

नई दरें लागू होने के बाद धनबाद से पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर, पूर्णिया, रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, आसनसोल समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए बस यात्रा महंगी हो जाएगी. बस एसोसिएशन के अनुसार, एसी बसों से पटना, बिहारशरीफ और भागलपुर जाने वाले यात्रियों को लगभग 100 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है. वहीं, पूर्णिया रूट पर किराया करीब 120 रुपये तक बढ़ सकता है.नॉन-एसी बसों के किराए में भी 20 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही