Search

 
 
 

Dhanbad News : 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

जिले में आगामी 28 से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा .इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
 

Dhanbad : जिले में आगामी 28 से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा .इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.

 

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के रूप में मनाया जाएगा जबकि 29 और 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी .अभियान के लिए जिले भर में 1873 स्थायी बूथ, 79 ट्रांजिट बूथ, 16 मोबाइल टीमें तथा 8 सदस्यीय विशेष टीम सहित कुल 1976 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं.

 

अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे.वहीं पोलियो दवा की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 137 सब-डिपो बनाए गए हैं.डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 28 जून की सुबह 8 बजे सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा.

 

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके.बैठक में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, डॉ. रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ. मंजु दास, डीपीसी रेखा कुमारी, सभी प्रखंडों के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही