Search

 
 
 

Dhanbad News : गोमो-कोडरमा होकर चलेगी पुरी–गोमती नगर वन-वे स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उनकी सुविधा और सुगम आवागमन के लिए पुरी–गोमती नगर वन-वे स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है.यह विशेष ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो और कोडरमा स्टेशन के रास्ते चलेगी.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उनकी सुविधा और सुगम आवागमन के लिए पुरी–गोमती नगर वन-वे स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है.यह विशेष ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो और कोडरमा स्टेशन के रास्ते चलेगी.

 

 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई रात 11:30 बजे पुरी से रवाना होगी. ट्रेन 28 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन पहुंचेगी और 1:35 बजे वहां से प्रस्थान करेगी.

 

इसके बाद ट्रेन 2:28 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी और 2:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी.निर्धारित समय के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी.रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही