Search

 
 
 

Dhanbad News : बरमसिया में रेल प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, विरोध के बाद रुकी कार्रवाई

धनबाद शहर के बरमसिया पुल के समीप रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर के साथ अभियान शुरू किया. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा.
 
अतिक्रमण हटाने का विरोध करते स्थानीय लोग.

Dhanbad : धनबाद शहर के बरमसिया पुल के समीप रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर के साथ अभियान शुरू किया. वहां रेलवे की जमीन पर बने 100 से अधिक अवैध कच्चे मकानों को हटाने की मुहिम शुरू की गई. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा.

 


लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दशकों से उक्त जमीन पर कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं. रेलवे प्रशासन ने बरसात में अचानक जगह खाली करने का नोटिस दे दिया और उसके तुरंत बाद बुलडोजर लेकर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए लोगों को बेघर करना उचित नहीं है. प्रभावित परिवारों ने मांग की कि पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए.


इधर, राजद नेताओं ने इस मामले में डीसी से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बरसात को देखते हुए फिलहाल मकानों को नहीं तोड़ने और प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने का आग्रह किया. विरोध की वजह से रेलवे को कार्रवाई रोकनी पड़ी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही