Search

 
 
 

Dhanbad News: सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण, छात्राओं को मिलेगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

Dhanbad News: राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के तहत जिले के 100 सरकारी विद्यालयों और 16 पीएमश्री विद्यालयों के बालिका विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाएगे. इसके लिए 50 मध्य विद्यालयों में ताइक्वांडो और 50 उच्च विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.
 
सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर

Dhanbad News: छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए धनबाद जिले में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. मंगलवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की उपस्थिति में प्रशिक्षण के संचालन से संबंधित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.

 

इसे भी पढ़ें:


राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के तहत जिले के 100 सरकारी विद्यालयों और 16 पीएमश्री विद्यालयों के बालिका विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाएगे. इसके लिए 50 मध्य विद्यालयों में ताइक्वांडो और 50 उच्च विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.

 

कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने संबंधित प्रशिक्षण संघों के सचिवों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. प्रशिक्षण से जिले की करीब 12 हजार छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह तक संचालित होगा. प्रत्येक माह 12 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे और हर सत्र की अवधि दो घंटे होगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्राओं को संबंधित संस्था की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा.

 

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों एवं प्रशिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं की नियमित भागीदारी और प्रशिक्षण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

 

मौके पर प्रभाग प्रभारी डॉ. मीतू सिन्हा, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि पवन कुमार बरनवाल, कराटे संघ की सचिव पेमोला देवी और ताइक्वांडो संघ के सचिव कमलेश पांडे समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही