Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : मोहरीबांध धंसी सड़क का निरीक्षण करने पहुंची RCD की टीम

कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क पर मोहरीबांध के समीप सड़क धंसने और लगातार बढ़ते खतरे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया. रविवार को रांची से RCD/PWD की तकनीकी टीम झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ मौके पर पहुंची और धंसी हुई सड़क का विस्तृत निरीक्षण किया.

 

Uploaded Image

 

 

इसे भी पढ़े..

 

निरीक्षण के दौरान आरसीडी धनबाद के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र अग्नि प्रभावित (फायर ज़ोन) है जिसके कारण सड़क धंसने की समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक राशि का प्रस्ताव जनवरी माह में ही बीसीसीएल को भेज दिया गया था.जैसे ही बीसीसीएल से राशि उपलब्ध होगी मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा.

 

 

Uploaded Image

 

 

वहीं निरीक्षण के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और पूरी योजना पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन सड़क कुछ ही समय में धंसने लगी.रागिनी सिंह ने कहा कि यदि सड़क के नीचे पहले से आग और भू-धंसान का खतरा मौजूद था तो निर्माण से पहले इसकी वैज्ञानिक और तकनीकी जांच क्यों नहीं कराई गई.

 

 उन्होंने आरोप लगाया कि बिना समुचित सर्वे और सुरक्षा आकलन के सड़क का निर्माण कराया गया जिससे सरकारी धन की बर्बादी हुई और आज आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है.उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए. साथ ही प्रभावित सड़क की जल्द मरम्मत कर लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए.

 

गौरतलब है कि बीसीसीएल की भूमिगत खनन गतिविधियों और आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा प्रतिदिन की जा रही ब्लास्टिंग के कारण 44 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क कई स्थानों पर धंस गई है. इससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन करने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही