Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार मेला में 1976 पदों पर भर्ती , चयनित युवाओं को मिले ऑफर लेटर

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से बुधवार को धनबाद नियोजनालय भवन में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से बुधवार को धनबाद नियोजनालय भवन में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया. मेले में 19 निजी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर कुल 1976 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए.

 

 

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे. विभिन्न कंपनियों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया. भर्ती के लिए उपलब्ध 1976 पदों में 760 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

 

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी योग्यता, कौशल और दक्षता के आधार पर इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला श्रम अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं और निजी कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.रोजगार मेले में विभागीय अधिकारियों, कंपनी प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी रही.कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही