Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया एक्शन प्लॉन की समीक्षा बैठक 5 को दिल्ली में

Dhanbad News : झरिया में जमीन के नीचे कोयले में लगी आग से प्रभावित लोगों को दूसरी जगह बसाने के लिए झरिया एक्शन प्लॉन बनाया था. केंद्र सरकार ने वर्ष 2009 में 7122 करोड़ रुपये के इस एक्शन प्लान की स्वीकृति दी थी
 
विस्थापितों के पुनर्वास के लिए बनी बेलगड़िया टाउनशिप.

Ranchi/Dhanbad News : केंद्र सरकार 5 अक्टूबर को झरिया एक्शन प्लान की समीक्षा करेगी. समीक्षा बैठक दिल्ली में होगी. बैठक में 13602 करोड़ रुपये के एक्शन प्लान में अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि झरिया में जमीन के नीचे कोयले में लगी आग से प्रभावित लोगों को दूसरी जगह बसाने के लिए झरिया एक्शन प्लॉन बनाया था. केंद्र सरकार ने वर्ष 2009 में 7122 करोड़ रुपये के इस एक्शन प्लान की स्वीकृति दी थी. बाद में इसकी समीक्षा के उपरांत 5940 करोड़ रुपये के संशोधित एक्शन प्लान को स्वीकृति दी गयी. प्लान के तहत निर्धारित कार्यों को वर्ष 2028 तक पूरा करना है.


 दिल्ली में होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए राज्य सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही है. समीक्षा के दौरान राज्य सरकार की ओर से अब तक किये गये कार्यों की जानकारी दी जायेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही