Search

 
 
 

Dhanbad News : राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

Dhanbad News: राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के आह्वान पर पूरे झारखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.
 
पुतला दहन करते राजद कार्यकर्ता.

Dhanbad News : धनबाद जिला राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. उनका पुतला दहन किया. पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल समेत उनके कार्यकाल में हुए सभी चुनावों की जांच की मांग की. 

 

इसे भी पढ़ें


राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के आह्वान पर पूरे झारखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी के तहत धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उनका पुतला दहन कर विरोध जताया गया.


जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी. राजद महिला नेत्री गुलशन खातून ने कहा कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही