Search

 
 
 

Dhanbad News :  RPF ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी अभियान चलाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.
 

Dhanbad : वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी अभियान चलाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.आरपीएफ को सीसीटीवी निगरानी के दौरान सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी बैग लेकर घूम रहा है. 

 

 

सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क टीम ने रविवार देर रात प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर कालका छोर स्थित फुटओवर ब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा.पूछताछ में उसने अपनी पहचान वैभव कुमार (35 वर्ष), निवासी सोनहु थाना क्षेत्र, जिला जमुई (बिहार) के रूप में बताई. उसने स्वीकार किया कि वह गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब लेकर पटना जा रहा था.ताकि वहां ऊंची कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा सके.

 

Uploaded Image

 

तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल रॉयल स्टैग और 6 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत 14,120 रुपये है. आरपीएफ ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब के साथ आगे की कार्यवाही में जुट गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही