Search

 
 
 

Dhanbad  News : डीसी के निर्देश पर  रन फॉर योग' का आयोजन ,बड़ी संख्या में लोग शामिल

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
 

Dhanbad : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दौड़ का शुभारंभ रणधीर वर्मा चौक से हुआ और समापन सिटी सेंटर में किया गया.कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी, खेल प्रेमी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए.

 

Uploaded Image

सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लेकर नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.इस दौरान लोगों को योग के महत्व, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए जागरूक किया गया. प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को जन-आंदोलन बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया.

 

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 21 जून 2026 को मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही