Search

 
 
 

Dhanbad News: पायलट स्मित मच्छार को पेंटिंग के जरिए सलाम, कैनवास पर उभरी बहादुरी की तस्वीर

Dhanbad News: रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार रमेश ने स्मित मच्छार का चित्र बनाकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि घायल अवस्था में होने के बावजूद स्मित मच्छार ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह बेहद प्रेरणादायक है.
 
पायलट स्मित मच्छार का पेंटिंग बना दिया सम्मान

Dhanbad News: साहस, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश करने वाले भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में धनबाद के कलाकार रमेश ने अनूठी पहल की. उन्होंने अपनी कला के जरिए स्मित मच्छार की तस्वीर को कैनवास पर उकेरकर उनके अदम्य साहस को सलाम किया.


इसे भी पढ़ें:

 

रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार रमेश ने स्मित मच्छार का चित्र बनाकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि घायल अवस्था में होने के बावजूद स्मित मच्छार ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह बेहद प्रेरणादायक है. उनके अनुसार संकट की घड़ी में उन्होंने 170 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई जो उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है.

 

कलाकार रमेश ने कहा कि शब्दों के बजाय उन्होंने अपनी कला के माध्यम से स्मित मच्छार के साहस को नमन करने का प्रयास किया है. उनका यह जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

 

इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कलाकार रमेश को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि संकट के समय साहस और मानवता का परिचय देने वाले स्मित मच्छार जैसे लोगों को सरकार की ओर से उचित सम्मान मिलना चाहिए. ऐसे साहसी व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज और देश दोनों के लिए गौरव की बात है. रमेश की इस कलाकृति ने रणधीर वर्मा चौक से गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया और लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही