Search

 
 
 

Dhanbad News : DCA से हटाए गए संतोष सिंह का पलटवार, बोले- बिना नोटिस लिया गया फैसला

डीसीए की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने गए संतोष सिंह ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा. कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और कारण बताओ नोटिस के पद से हटा दिया गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने गए संतोष सिंह ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा. कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और कारण बताओ नोटिस के पद से हटा दिया गया. उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति की नियुक्ति भी कर दी गई.

 

Uploaded Image

मीडिया से बात करते संतोष सिंह.


संतोष सिंह ने कहा कि 20 जुलाई को मीडिया के जरिए उन्हें पद से हटाए जाने की जानकारी मिली. इस खबर से उन्हें गहरा दुख के साथ आश्चर्य भी हुआ. क्योंकि इस संबंध में उन्हें पहले किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी.

 


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से 2027 के कार्यकाल के लिए उनका चुनाव विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत हुआ था. ऐसे में कार्यकाल पूरा होने से पहले बिना किसी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें पद से हटाया जाना अनुचित है. अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को उन्होंने निराधार, तथ्यहीन और असत्य बताया. कहा कि उन्हें पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया.


उन्होंने डीसीए के अध्यक्ष से अपील की कि संस्था के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और गरिमा का सम्मान करते हुए निर्णय लिए जाएं. संस्था का उद्देश्य क्रिकेट का विकास होना चाहिए न कि इसे राजनीतिक विवादों का मंच बनाया जाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही