Search

 
 
 

Dhanbad News : जयंती पर सरदार पटेल को नमन, सांसद ढुल्लू महतो ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad News: सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है. उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
 
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. हीरापुर पटेल चौक पर आयोजित समारोह में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए उन्हें नमन किया.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है. उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. सांसद ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चयन का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के प्रांतीय सम्मेलनों में 15 में से 12 वोट सरदार पटेल के पक्ष में मिले थे. इसके बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने. 


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी. उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देश को और मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना अपनाते हुए देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही