Dhanbad News : सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के मजबूत स्तंभ थे. अपने असाधारण नेतृत्व, दूरदर्शिता और संवाद कौशल के बल पर उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया.ये बातें आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने शनिवार को धनबाद में कहीं.
इसे भी पढ़ें
सुदेश महतो अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ की ओर से पटेल जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत की एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है.
समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने राज्य सरकार के कामकाज पर अपनी बात रखी. कहा कि 15 नवंबर को सरकार झारखंड का स्थापना दिवस मनाएगी. उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी मैदान से राज्य की प्रगति और अपनी सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

