Search

 
 
 

Dhanbad News : विश्व ओलंपिक दिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत, 100 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

धनबाद जिला ओलंपिक संघ ने  विश्व ओलंपिक दिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत की. पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान पौधारोपण भी किया जाएगा.
 

Dhanbad :  धनबाद जिला ओलंपिक संघ ने  विश्व ओलंपिक दिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत की. पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान पौधारोपण भी किया जाएगा.

 

पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत धनबाद के सिटी सेंटर से हुई, जहां ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची. इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने की अपील की.

 

धनबाद जिला ओलंपिक संघ ने अभियान के दौरान जिले में 100 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. साथ ही शहरवासियों से हर घर एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया.

 

Uploaded Image

 

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व ओलंपिक दिवस केवल खेल भावना का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है. इसी सोच के साथ खेल और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और हरित एवं स्वच्छ धनबाद के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही