Search

 
 
 

Dhanbad  News : बाइक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, दो घायल

Dhanbad News : हैरानी की बात यह रही कि बाइक फंसने के बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन नहीं रोका.वह बाइक को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया. इस दौरान घर्षण के कारण स्कॉर्पियो में आग लग गई. देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया. घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया.
 
स्कॉर्पियो में लगी आग

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई.

 

 

हैरानी की बात यह रही कि बाइक फंसने के बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन नहीं रोका.वह बाइक को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया. इस दौरान घर्षण के कारण स्कॉर्पियो में आग लग गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कॉर्पियो सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया कुछ ही देर में गाड़ी आग की चपेट में आ गयी 

घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची .पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई.मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घायल दोनों बाइक सवार टुंडी के बरवाटांड़ के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही