Search

 
 
 

Dhanbad News : एसडीपीओ ने बाघमारा थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

एसडीपीओ ने थाना भवन और परिसर का भ्रमण कर रख-रखाव का जायजा लिया. कहा कि थाना का रख-रखाव काफी बेहतर और उत्कृष्ट  है. इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी से थाना प्रभारी व सभी पुलिसकर्मियों पुरस्कृत करने की अनुशंसा करेंगे.
 
थाना का जायजा लेते एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल.

Dhanbad : बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने गुरुवार को बाघमारा थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया. पुलिसकर्मियों के टर्न-आउट का निरीक्षण किया और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जवानों को क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का निर्देश दिया.


एसडीपीओ ने थाना भवन और परिसर का भ्रमण कर रख-रखाव का जायजा लिया. कहा कि थाना का रख-रखाव काफी बेहतर और उत्कृष्ट  है. इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी से थाना प्रभारी व सभी पुलिसकर्मियों पुरस्कृत करने की अनुशंसा करेंगे. उन्होंने संचिकाओं, अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच की. कहा कि अधिकांश अभिलेख अद्यतन व सुव्यवस्थित पाए गए. छोटी-मोटी कमियां भी सामने आईं, जिन्हें चिह्नत कर लिया गया. थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर कर सुधार सुनिश्चित करें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही