Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  चीरागोड़ा मैदान से दुकानदार का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान से मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश चंद्रवंशी के रूप में हुई है और वह हीरापुर हटीया मोड़ के पास दुकान चलाता था.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान से मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश चंद्रवंशी के रूप में हुई है और वह हीरापुर हटीया मोड़ के पास दुकान चलाता था.  

 

दुकान बंद कर घर के लिए निकला, पर पहुंचा नहीं

जानकारी के अनुसार, राजेश चंद्रवंशी सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर के निकले. लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

 

इसके बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई. मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान राजेश चंद्रवंशी के रूप में की. शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.

 

पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका

परिजनों ने राजेश चंद्रवंशी की हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि सूद पर पैसे के लेन-देन को लेकर गौतम नामक व्यक्ति से सोमवार शाम को राजेश की कहासुनी हुई थी. परिजनों का दावा है कि इसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय लोग शव उठाने का विरोध करने लगे.

 

काफी देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या व अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही