Search

 
 
 

Latehar News : दो बाइक की टक्कर में CCL कर्मी की मौत, दो घायल

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग रामघाट के पास सोमवार देर रात दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में सीसीएल कर्मी व बसिया ग्राम निवासी मुनेश्वर गंझू की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
 

Latehar :   जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग रामघाट के पास सोमवार देर रात दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में सीसीएल कर्मी व बसिया ग्राम निवासी मुनेश्वर गंझू की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, मुनेश्वर अपने घर बसिया से मोटरसाइकिल में सवार होकर खेलारी स्थित सीसीएल संचालित रोहिणी कोलियरी में ड्यूटी जा रहे थे.  इसी दौरान रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी.

 

इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर तेतरियाखाड़ पुलिस पिकेट के जवान, बालूमाथ थाना की पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही