Search

Dhanbad News : कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान

Dhanbad : जिले के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर गुरुवार को स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने चलाया और रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया व हस्ताक्षर कर स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग का समर्थन किया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

भाजपा नेताओं का कहना है कि कुमारधुबी जिले का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री धनबाद, पटना, रांची, कोलकाता, ओडिशा, असम समेत देश के विभिन्न हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं. इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Uploaded Image

यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए धनबाद, आसनसोल या अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है. भाजपा ने जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है. उनमें धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस, टाटा–जयनगर एक्सप्रेस, रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, कोलकाता–गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस और रांची–कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं.

Uploaded Image

भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इन ट्रेनों का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है. यदि रेलवे इस पर सकारात्मक निर्णय लेता है तो लाखों यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा.उन्होंने रेलवे से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की.

Uploaded Image

उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से तैयार ज्ञापन रेलवे के वरीय अधिकारियों और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा. यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा. अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार करने और स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग उठाई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही