Search

 
 
 

Dhanbad News: जर्मनी में सिंदरी निवासी तुफान मिश्रा की मौत, परिजनों ने पत्नी पर जताया हत्या का संदेह

जर्मनी में रह रहे सिंदरी निवासी तुफान मिश्रा की 5 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी सुवास्मिता मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और शव को धनबाद लाने की मांग की है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जर्मनी में रह रहे सिंदरी निवासी तुफान मिश्रा की 5 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी सुवास्मिता मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और शव को धनबाद लाने की मांग की है.

 

रविवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मृतक के पिता तपन मिश्रा और भाई आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विदेश मंत्रालय तथा धनबाद के उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

परिजनों के अनुसार, 5 जुलाई की शाम तुफान मिश्रा की पत्नी ने उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी. कुछ ही देर बाद उन्होंने तुफान की मौत की जानकारी दी. परिजनों का आरोप है कि अब तक अस्पताल से संबंधित कोई दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट या अन्य आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. उनका कहना है कि स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें हत्या का संदेह है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

 

परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि तुफान और सुवास्मिता के आठ महीने के बच्चे की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए. भाई आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से विदेश मंत्रालय की ओर से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने तुफान मिश्रा का अंतिम संस्कार 4 अगस्त 2026 को जर्मनी में कराने की प्रक्रिया तय की है. फिलहाल उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.

 

मृतक के परिजनों ने भारत सरकार से शव को भारत लाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही