Search

 
 
 

Dhanbad News : सिंदरी के नए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने पदभार संभाला

सिंदरी के नए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. मीडिया से बातचीत में प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी
 
सिंदरी के नए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो.

Dhanbad : धनबाद जिले के सिंदरी के नए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. पुलिस अधिकारियों व कार्यालय के कर्मियों ने उनका स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

 


उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और पुलिस व आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी. क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस आम जनता के सहयोग से बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने का काम करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही