Search

 
 
 

Dhanbad News : छाताबाद में फिर बना गोफ, समाने लगा तालाब का पानी, बड़ी आबादी पर खतरा

Dhanbad News : इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी जमीन में गोफ बना था. उस दौरान भी तालाब का पूरा पानी गोफ में समा गया था. इसके बाद बीसीसीएल की ओर से गोफ की भराई कराई गई थी. अब उसी क्षेत्र में दूसरी जगह फिर से गोफ बनने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है.
 
गोफ में समा रहा तालाब का पानी.

Dhanbad News : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद काजू बगान में शनिवार को जमीन में फिर गोफ बनने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते गोफ में तालाब का पानी समाने लगा. जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

 

इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी जमीन में गोफ बना था. उस दौरान भी तालाब का पूरा पानी गोफ में समा गया था. इसके बाद बीसीसीएल की ओर से गोफ की भराई कराई गई थी. अब उसी क्षेत्र में दूसरी जगह फिर से गोफ बनने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है.


ग्रामीणों का कहना है कि नए बने गोफ में लगातार तालाब का पानी समा रहा है. आसपास बड़ी आबादी निवास करती है. ऐसे में यदि भू-धंसान की स्थिति बनी, तो बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है.


स्थानीय लोगों के अनुसार 7 जुलाई और 7 अगस्त को भी छाताबाद की दूसरी छोर पर भू-धंसान की घटनाएं हुई थीं. इन घटनाओं में करीब दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसके बाद सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

 

लगातार हो रही गोफ और भू-धंसान की घटनाओं ने छाताबाद के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ गोफ की भराई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा.क्षेत्र की वैज्ञानिक जांच कराकर प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही